फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद दुल्हन जेवर लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जालसाजों ने एक युवक से शादी कराने के बहाने 70 हजार रुपये ठग लिए। मंदिर में शादी का ड्रामा करने के 20 दिन बाद दुल्हन बनी महिला जेवर लेकर फरार हो गई। पीड़ित के तहरीर देने पर पुवायां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने एसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुवायां इलाके के गांव छापाबोझी निवासी सुग्रीव ने बताया कि 20 दिन पूर्व उनके घर ग्राम नरौठा के एक युवक व लखीमपुर के चाचापुर गांव का युवक युवक 17 फरवरी को सुग्रीव को पलिया ले गए। वहां उन्हें आरोपियों के गिरोह की चार महिलाएं और पुरुष मिले। उन्होंने खुटार स्थित मंदिर में एक महिला से सुग्रीव की शादी करा दी। महिला दुल्हन बनकर सुग्रीव के साथ चली गई। इसके बाद एक आरोपी सुग्रीव के घर आता जाता रहा। सात मार्च की शाम सुग्रीव की पत्नी बनी महिला ने खेत पर शौच जाने की बात कही। सुग्रीव की बहन उसे अपने साथ को ले गई। रास्ते में एक आरोपी बाइक लिए खड़ा था। आरोपी ने सुग्रीव की बहन को धक्का दिया और महिला को अपनी बाइक पर बैठाकर भाग निकला। महिला अपने साथ मंगलसूत्र, मोबाइल और दस हजार रुपये ले गई है। बहन ने घर लौटकर सुग्रीव और परिवार के बाकी लोगों को घटना की जानकारी दी। तब उन्हें शादी के नाम पर ठगे जाने का अहसास हुआ। सुग्रीव ने खुटार थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाने के कई चक्कर लगाने के बाद सुग्रीव ने एसपी से मिलकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें