फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की रंजिश में गोली मारी

विज्ञापन
जलालाबाद में गोली से घायल अमर सिंह। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बृहस्पतिवार शाम कटरी इलाके के गांव भुड़िया ताल्लुके पेहना में खेत पर मौजूद ग्रामीण को चुनाव की रंजिश के चलते गांव के ही आधा दर्जन हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस ने घायल ग्रामीण को सीएचसी भेजवाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जलालाबाद थाना क्षेत्र के भुड़िया ताल्लुके पेहना गांव के रमन पाल ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह खेत पर बरसीम काट रहा था। वहां उसका बड़ा भाई अमर सिंह (45) भी मौजूद था। उसने बताया कि इसी दौरान गांव के ही छह लोग वहां आ धमके। उनके पास अवैध असलहे थे। वे लोग कुछ समझ पाते, एक हमलावर ने देसी रायफल से गोली चला दी जो अमर सिंह के बाएं पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग उस तरफ दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। रमन पाल के अनुसार वर्ष 2011 में इन्हीं हमलावरों ने उसके घर पर चढ़ाई करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। बाहर बंधी उसकी भैंस की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। बताया कि इस कारण से आरोपी परिवार उससे रंजिश मानता है। उसने बताया कि प्रधानी के इलेक्शन के चलते भी आरोपी पक्ष ने उसके भाई को जान से मारने की कोशिश की। बताया कि हमलावरों में एक प्रधान का भाई भी शामिल था और पिछले चुनाव में उसका भाई अमर सिंह चुनाव भी लड़ा था। जलालाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें