फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करने से रोका तो किशोरी ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
4 R
विज्ञापन
निगोही। फोन पर बात करने पर किशोरी को परिजन ने डांटा तो उसने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले एक किसान की 16 वर्षीय पुत्री अक्सर फोन पर बातें करती रहती थी। फोन पर ज्यादा बात करने पर माता-पिता और भाइयों ने उसे टोका था। मगर किशोरी पर रोकटोक का असर नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को भी वह फोन पर बात कर रही थी। इस पर पिता ने उसे फटकार दिया। पिता की डांट किशोरी को इतनी ज्यादा अखरी कि गुस्से में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जब घर में कोई नहीं था तो किशोरी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई घर आया और कमरे में झांककर देखा तो बहन को फंदे से लटकते देखकर सन्न रह गया। किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिजन ने बगैर पुलिस को सूचना दिए किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें