फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा की तबीयत में सुधार नहीं

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा है। पिता ने बताया कि बुधवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

22 फरवरी को एसएस कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा को उसकी सहेली पिंकी ने कॉलेज से बाहर मिलने के लिए बुलाया था। कॉलेज से बाहर निकलने पर उसे सहेली तो नहीं मिली बल्कि उसके कॉलेज में पढ़ने वाले सुभाष और मनीष मिल गए। उनके साथ में पिंकी का फुफेरा भाई राजू भी था। तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास राईखुर्द गांव के समीप बगिया में तीनों युवकों ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे केरोसिन डालकर जला दिया। मजिस्ट्रेट को दिए बयान में छात्रा ने यह सब बताया था। छात्रा 65 प्रतिशत जल गई थी। अधजली स्थिति में ग्रामीणों को मिली छात्रा को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां से उसे रेफर कर लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ तिलहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। छात्रा के साथ अस्पताल में मौजूद पिता ने बताया कि बुधवार को बेटी की हालत बिगड़ गई थी। बृहस्पतिवार को डॉक्टर द्वारा दवाई देने के बाद उसकी स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। वह पहले उठ-बैठ पा रही थी। अब उसे उठने में भी दिक्कत हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें