फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बोली- दुष्कर्म से रोकने पर जलाया था

विज्ञापन
नगरिया मोड़ के पास रिंग रोड के समीप स्थित खेत जहां आरोपियों ने छात्रा को जलाने की वारदात को अंजाम ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में गंभीर हालत में भर्ती छात्रा ने मजिस्ट्रेट को दिए बयान में बताया है कि उसके सहपाठी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसके विरोध पर उस पर केरोसिन डालकर जला दिया।
विज्ञापन

छात्रा का कहना है कि उसकी सहेली ने उसे धोखे से उन लोगों तक पहुंचाया था। पुलिस ने छात्रा के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई है। छात्रा के बयान के बाद अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही उनके खिलाफ परिस्थितिजन्य सुबूत जुटा रही है।
मंगलवार रात लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में छात्रा के मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए गए थे। बयान अब पुलिस को प्राप्त हो गए हैं। पुलिस ने छात्रा के बयान की वीडियोग्राफी भी कराई है ताकि उसे अच्छे से समझा जा सके। छात्रा के बयान में दो नाम प्रमुखता से लिए गए हैं। एक नाम उसकी सहेली का है और दूसरा नाम सहेली की बड़ी बहन के देवर का जो उसकी क्लास में पढ़ता है। छात्रा के मुताबिक सोमवार को वह एसएस कॉलेज आई थी। यहां पर उसकी सहेली ने उससे कॉलेज से बाहर मिलने की बात कही थी। इसके बाद वह कॉलेज से बाहर आई और डैम रोड पर पहुंची। यहां पर उसे सहेली की जगह उसकी बड़ी बहन का देवर और दो अन्य युवक मिले। तीनों उसे नशा सुंघाकर नगरिया मोड़ के पास राईखुर्द गांव के सामने गन्ने के खेत में ले गए। दुष्कर्म की कोशिश की। उसके विरोध करने पर उसे केरोसिन डालकर जला दिया और चले गए। किसी तरह आग बुझाकर वह सड़क पर आई। ग्रामीणों से मदद मांगी। बाद में तिलहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। जिन दो अन्य युवकों की बात छात्रा कर रही है, उनके बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई है। इनमें से एक एसएस कॉलेज का छात्र है और दूसरा मुख्य आरोपी का फुफेरा भाई।
विज्ञापन

एसपी एस आनंद ने बताया कि सभी संदिग्ध लोगों से पूछताछ चल रही है। छात्रा के बयान महत्वपूर्ण हैं लेकिन वह एक साथ कई अलग-अलग बातें कह रही है। यह उसकी गंभीर हालत की वजह से हो सकता है। अभी सभी आरोपियों की कॉल डिटेल, लोकेशन को विस्तृत ढंग से खंगाला जा रहा है। गवाही के साथ ही परिस्थितिजन्य सुबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि केस मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें