फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बयान के बाद रिपोर्ट में दर्ज होंगे आरोपियों के नाम

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती छात्रा के बयान सामने आने के बाद अब पुलिस को काफी राहत मिली है। पुलिस अब तिलहर थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आरोपियों के नाम शामिल करेगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ ठोस और अकाट्य सबूत जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों पर धीरे-धीरे पुलिस अपना शिकंजा कस रही है। पुलिस ने तिलहर थाने में पिता की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) और 326 (किसी को जलाने की कोशिश करना) में एफआईआर दर्ज की थी। छात्रा के चुप्पी साधने के कारण पुलिस ने एफआईआर में किसी का नाम शामिल नहीं किया था। छात्रा के बयान आने के बाद अब पुलिस रिपोर्ट में आरोपियों को नामजद करेगी। छात्रा ने अपने बयान में मुख्य तौर पर दो नाम लिए हैं। एक उसकी सहेली और दूसरा सहेली की बड़ी बहन का देवर जिसे मुख्य आरोपी भी बताया जा रहा है। बड़ी बहन का देवर छात्रा की कक्षा में ही पढ़ता है। इसके अलावा दो अन्य युवकों को भी वारदात में शामिल होना बताया है। इनमें से एक युवक भी एसएस कॉलेज का ही छात्र है। वह छात्रा, सहेली और मुख्य आरोपी का कॉलेज मित्र है।
ग्रामीणों ने कहा, उन्होंने पी थी शराब
वारदात स्थल के पास शराब की बोतल, गिलास और अन्य सामान मिले थे। पहले माना जा रहा था कि आरोपियों ने वहां बैठकर शराब पी होगी। बृहस्पतिवार को पास के गांव के कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि वारदात से कुछ दिन पहले उन लोगों ने वहां शराब पी थी। वे वहां पर गन्ना छिलाई करने गए थे। बाग में बैठकर अक्सर लोग शराब पीते देखे जाते हैं।
विज्ञापन

छात्रा के बयान आने के बाद अब पुलिस एफआईआर में आरोपियों के नाम शामिल करेगी। इसके बाद आरोपी खुद सिद्ध करेंगे कि वे वारदात स्थल पर थे अथवा नहीं। कई पुलिस टीम मामले में जांच के लिए लगी हुईं हैं। - संजीव वाजपेयी, एसपी ग्रामीण, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें