फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना गेट पर महिला ने मचाया अपहरण का शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। पति और देवर के साथ कार से जा रही महिला ने थाने के सामने से गुजरते हुए अपहरण का शोर मचा दिया। हरकत में आई पुलिस ने कार को रोककर पूछताछ की तो पता चला कि पंचायत के बाद पति और देवर महिला को घर ले जा रहे थे। किसी बात पर नाराज हुई महिला ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव की एक महिला की शादी निगोही थाना क्षेत्र के गांव में 15 वर्ष पहले हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। जिला लखीमपुर के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक महिला के घर आता-जाता था। युवक पति का रिश्ते में भांजा था। बाद में महिला और भांजा दोनों साथ चले गए। महिला का पति अपने भांजे के गांव गया। वहां पंचायत के बाद महिला का पति और अन्य दो लोग महिला को कार से उसकी ससुराल ले जा रहे थे। कार शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना गेट के सामने पहुंची तो कार में बैठी महिला शोर मचाने लगी। हरकत में आई पुलिस ने पीछा कर कार की घेराबंदी कर रोक लिया। बाद में जब मामला सामने आया तो पुलिस ने सबको बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया। महिला के मायके वाले उसे अपने घर ले गए हैं।
पंचायत के बाद ससुराल वाले कार से महिला को ससुराल ले जा रहे थे। महिला के शोर मचाने पर उसे कार को रुकवाया गया। महिला के पिता उसे अपने घर ले गए हैं सभी को छोड़ दिया गया है। - शीशपाल सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें