फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी पर पत्नी से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। कांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अंशुमान तिवारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने मारपीट और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। हालांकि डॉक्टर इसे मामूली विवाद के बाद पत्नी द्वारा गुस्से में उठाया गया कदम बता रहे हैं। उनका कहना है कि अब दोनों साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन

थाना कांट में 16 फरवरी को सीएचसी कांट के प्रभारी अंशुमान तिवारी की पत्नी कविता शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कविता शर्मा ने अंशुमान तिवारी पर दहेज के लिए परेशान करने, मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। मामले में स्टाफ नर्स रंजना परमार और उनके पति सुनील के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि इन लोगों ने भी कविता को धमकाया। इस मामले में सीएचसी प्रभारी अंशुमान तिवारी ने बताया कि हमारा आपसी मनमुटाव हो गया था जैसा कि हर दंपती के बीच हो जाता है। अब हम लोग साथ-साथ रह रहे हैं। अब कोई दिक्कत नहीं है।
कांट थाने के एसआई और विवेचक राकेश सिंह ने बताया कि पीड़िता कविता शर्मा की ओर से फोन पर सुलह की बात कही गई है। लिखित में आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मिर्जापुर। दहेज में बाइक और एक लाख नकद नहीं मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास, ससुर और ननद के विरुद्ध मारपीट और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अल्हागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कटियुली निवासी सरोज ने दर्ज करवायी रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शरीफपुर छिछनी निवासी छत्रपाल के पुत्र प्रवेश के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति प्रवेश सहित अन्य ससुरालजनों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें