फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की जुदाई से आहत पिता ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डेढ़ साल के मासूम बेटे की जुदाई से आहत पिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। दो दिन पहले ही पत्नी विवाद के बाद बेटे को लेकर मायके चली गई थी।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के गदियाना चुंगी के रहने वाले गुड्डू की शादी तीन साल पहले सिंधौली के मुड़िया पवार की रहने वाली रंगोली से हुई थी। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को गुड्डू की पत्नी रंगोली ने बेटे को थप्पड़ मार दिया था। इस पर गुड्डू ने नाराजगी जताई तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के बाद रंगोली अपने बेटे के साथ मायके चली गई थी। बेटे के जाने से गुड्डू परेशान था। शुक्रवार की शाम गुड्डू की पत्नी से फोन पर बात हुई थी। फोन पर भी दोनों का विवाद हुआ था। गुड्डू ने शनिवार शाम खुद को कमरे में बंद कर लिया। गुड्डू का कमरा बंद देखकर उसकी मां अनहोनी की आशंका में काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो गुड्डू का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें