शाहजहांपुर। कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता हो गई। उसकी स्कूटी रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी मिली। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अफरीदी के रहने वाले नीरज मेहरोत्रा ने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी बेटी गुनगुन (17) शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे कोचिंग पढ़ने के लिए रंगमहला मोहल्ले में गई थी। सीसीटीवी फुटेज में कोचिंग पढ़ने के बाद वह स्कूटी से रोडवेज बस स्टैंड की ओर जाती नजर आई। उसकी स्कूटी बस स्टैंड में खड़ी मिली है। पिता नीरज ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है। चौक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छात्रा की तलाश की जा रही है।