फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर पुलिस तैनात.. फिर भी बेखौफ बदमाश मांग रहे रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सराफा कारीगर के घर पर पुलिस तैनात है मगर बेखौफ बदमाश रंगदारी के लिए धमकाने से बाज नहीं आ रहे। इसी के चलते बृहस्पतिवार रात एक बार फिर कारीगर से बदमाशों ने फोन कर रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज के पास बंगला सरोदी मोहल्ले में रहने वाले सराफा कारीगर अब्दुल रहमान की कालीचरण रोड पर दुकान है। 26 जनवरी को दो लोगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी को रंगदारी के लिए धमकाया। बाद में उससे भी फोन पर रंगदारी मांगी। धमकाया कि एक लाख रुपये रंगदारी नहीं दी तो बेटे को अगवा कर लेंगे। इसके बाद सराफा कारीगर अब्दुल सराफा एसोसिएशन के सदस्यों के साथ एसपी एस आनंद से मिला। एसपी ने बदमाशों का पता लगाने का आश्वासन देते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी। मोबाइल नंबर के आधार पर चौक कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को उठाया और उससे पूछताछ की। उस व्यक्ति ने बताया कि उसका मोबाइल मांगकर दो लोगों ने किसी को फोन किया था। वह उन लोगों को नहीं जानता। उसने अब्दुल को कोई कॉल नहीं की है और न रंगदारी मांगी है। वहीं बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे एक बार फिर अब्दुल के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने रंगदारी मांगने के लिए धमकाया। इस पर अब्दुल ने फोन घर पर तैनात पुलिसकर्मी को दे दिया। फोन पर पुलिसकर्मी के आते ही कॉलर ने फोन काट दिया। रंगदारी के लिए बार-बार फोन आने से पूरा परिवार बुरी तरह दहशत में है। वहीं सराफा एसोसिएशन इस मामले में मुख्यमंत्री तक ले जाने की बात कह रही है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि बदमाश लगातार धमकी दे रहे हैं। पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में व्यापार करना मुश्किल हो जाएगा। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि रंगदारी मांगने का मामला गंभीर है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें