फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
खुटार पुलिस की गिरफ्त में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। देवी देवताओं और प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले निजी स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ खुटार थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

आरएसएस के नगर कार्यवाह अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया कि गांव नवदिया सराय निवासी राजीव कुमार ने अपनी फेसबुक आईडी से देवी देवताओं और प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की हैं। पुलिस ने राजीव कुमार के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि राजीव कुमार एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। खुटार थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें