फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार में भारी मात्रा में नकली पेस्टीसाइड बरामद, दुकान के मालिक समेत दो पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। खुटार पुलिस ने गांव सलनहा में छापा मारकर कई नामी कंपनियों की नकली पेस्टीसाइड बरामद की है। मौके से रैपर, खाली बोतलें, केमिकल आदि भी बरामद किया गया है। मामले में दरोगा देवेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि मुखबिर की सूचना पर नकली पेस्टीसाइड बरामद किया गया है। दरोगा की ओर से गांव सलनहा निवासी दुकान के मालिक अशोक कुमार वर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ धारा 420, कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव सलनहा निवासी अशोक कुमार ने चार दिन पूर्व अपनी दुकानें एक व्यक्ति को किराये पर दी थी। खुटार एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि गांव सलनहा में नकली पेस्टीसाइड बनाई जा रही है, जिसे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सप्लाई किए जाने की योजना है। सूचना पर एसओ ने पुलिस टीम के साथ सलनहा में अशोक कुमार की दुकानों पर छापा मारा। अशोक ने बताया कि चार दिन पूर्व वह घर पर नहीं थे। इस बीच कोई दुकानें किराये पर लेने आया था। पत्नी ने दुकान देखने के लिए उसे चाबी दे दी थी। युवक दुकानों में कुछ सामान रखकर चला गया था और अभी तक वापस नहीं आया है। इस कारण उनको किरायेदार का नाम, पते की जानकारी नहीं है।
पुलिस को मौके से टाटा रैलिस कंपनी की तीन सौ भरी और दो सौ खाली बोतलें, 2250 रैपर, दो पैकिंग मशीन, 50 लीटर केमिकल, 25 किलो नकली पाउडर, वायर कंपनी की 290 पैकेट और चार सौ खाली पैकेट, चार सौ नकली रैपर बरामद हुए हैं। पुलिस के साथ कंपनी के मार्केटिंग हेड जीतू शर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस दुकान मालिक अशोक कुमार सहित दो लोगों को थाने लाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कृषि विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें