फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार थाने के गेट पर आधे घंटे पड़ी तड़पती रही घायल महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। निकास को लेकर हुए विवाद में घायल महिला थाने के गेट पर आधे घंटे तक तड़पती रही, लेकिन पुलिस ने उसकी सुध नहीं ली। मौके पर लोग जुटने लगे, तब जाकर पुलिस ने महिला को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र के गांव सरेली निवासी मंगूलाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे उनका छोटा भाई रास्ते में नींव भर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो छोटे भाई, उसकी पत्नी और दो बेटों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीख सुनकर पत्नी शांति देवी बचाने पहुंची तो उन्हें भी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। चीख पुकार मचने पर लोग जमा हुए तो आरोपी कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मंगूलाल व उनकी पत्नी खुटार थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। मंगूलाल का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इस दौरान पत्नी करीब आधे घंटे तक थाना गेट के पास दर्द से कहारती रही। उनकी हालत देखकर थाना गेट पर लोग जमा होने लगे। कहीं तब जाकर पुलिस शांति देवी को सीएचसी ले गई। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें