फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ साल के बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बहू को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मामूली सी बात पर शहर के मोहल्ला मामूड़ी में एक बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से हमलाकर बहू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के बीच महिला ने दम तोड़ दिया। इसका पता लगने पर अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके और ससुराल वालों के बीच मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। मायके वालों ने मृतका के पति, सास-ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मामूड़ी निवासी राजगीर इश्तियाक अली (60) और उनके बेटे-बहू एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। परिवार के लोगों में मनमुटाव रहता है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे इश्तियाक ने शौचालय में गंदगी पड़ी देखी। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई तो इश्तियाक और उनके बेटे मोहम्मद नसीम की पत्नी गुलशन (28) के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर इश्तियाक ने कुल्हाड़ी से गुलशन के ऊपर दो वार कर दिए। कुल्हाड़ी सिर और गर्दन पर लगने से गुलशन गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद इश्तियाक घर से फरार हो गया। परिवार के बाकी लोगों ने गुलशन को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, मायके वालों को घटना की सूचना मिली तो रोजा के हथौड़ा बुजुर्ग निवासी पिता अल्ताफ परिजन के संग जिला अस्पताल जा पहुंचे। जहां गुलशन के मायके और ससुराल वालों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसका पता लगने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुलशन के पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पिता अल्ताफ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गुलशन ने कहा- असील को हो तो मार दो
नसीम और गुलशन के तीन बच्चे हैं। नसीम की मां आमीना ने बताया कि सुबह नसीम का बेटा शौच को गया था, जिसके बाद पानी नहीं डाला गया था। इश्तियाक ने गंदगी देखी तो गुलशन से नाराजगी जताई। गुलशन कहने लगी कि खुद इधर-उधर थूकते हो तो बदबू नहीं आती है। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इश्तियाक ने चेतावनी दी चुप हो जा नहीं तो मार देगा। गुलशन खामोश होने के बजाय बोली-असील को हो तो मार दे। इस पर इश्तियाक के गुस्से का लावा फूट पड़ा और उसने कुल्हाड़ी से बार कर दिया।
पिता ने लिखाई दहेज हत्या की रिपोर्ट
मृतका के पिता अल्ताफ के मुताबिक उन्होंने गुलशन की शादी पांच साल पहले की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर गुलशन का उत्पीड़न किया जाता था। दहेज को लेकर ही बृहस्पतिवार को कुल्हाड़ी से हमलाकर गुलशन की हत्या कर दी गई। इश्तियाक की ओर से गुलशन के पति मो. नसीम उर्फ पप्पू, ससुर इश्तियाक, सास अमीना, देवर मो. हसीब, मो. तस्लीम, ननद आसमा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें