फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महमंद हद्दफ में दो समुदाय आमने-सामने, नारेबाजी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में खाली पड़ी जमीन में पत्थर रखने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया जिससे पूरा इलाका पुलिस छावनी नजर आने लगा। अफसरों ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल शांत कराया। तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई है। साथ ही पुलिस सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ में एक मकान के सामने खाली जगह पड़ी है। पुलिस के मुताबिक इस स्थान पर कभी कुआं था, जो पट चुका है। इस खाली जगह पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व दूसरे धार्मिक आयोजन होते हैं। एक पक्ष की ओर से यहा कुछ पत्थर रखकर पूजा शुरू कर दी गई। शुक्रवार रात वहीं एक बड़ा पत्थर रख दिया गया। इसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों ओर से जमकर गाली-गलौज हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर लोगों को शांत किया था। सिटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दोनों पक्षों में वार्ता कराकर मामले को शांत करा दिया गया।
शनिवार सुबह तक इसकी चर्चा पूरे इलाके में फैल गई और दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने खुद पत्थर हटाने का ऐलान कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे विरोध करने वाले पक्ष के लोग इकट्ठे हो गए। इसका पता लगने पर पत्थर रखने वाले लोग भी जमा हो गए। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आए तो नारेबाजी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। डर की वजह से आसपास के लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। वहां पहुंचे सदर कोतवाल केपी सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों तरफ से भीड़ बढ़ती जा रही थी। उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी तो एडीएम गिरिजेश कुमार चौधरी, एसपी सिटी संजय कुमार समेत कई अफसर मौके पर जा पहुंचे। चौक कोतवाली, रामचंद्र मिशन, सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस और पीएसी बुला ली गई। इससे पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। इस बीच हिंदू संगठन से जुड़े राजेश अवस्थी भी पहुंच गए। अफसरों के समझाने पर भीड़ में शामिल कुछ लोग मानने को तैयार नहीं थे। उनका आरोप था कि यहां धार्मिक स्थल बनाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच अफसरों ने बड़ा पत्थर हटवा दिया। इसके बाद धीरे-धीरे माहौल शांत हो गया। अफसरों ने हद्दफ चौकी में दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया। फिर दोनों पक्ष शांत होकर चले गए। सदर कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि समझौते के मुताबिक विवादित जगह पर पूर्व की तरह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा कुछ नहीं होगा। जन्माष्टमी के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पल-पल की जानकारी लेते रहे डीएम-एसपी
शहर के मोहल्ला महमंद हद्दफ में अचानक माहौल गर्माने को लेकर आला अफसरों में खलबली मच गई। डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी एस आनंद अपने दफ्तर में बैठकर पल-पल की जानकारी लेते रहे। माहौल शांत होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
मोहल्ला महमंद हद्दफ में पत्थर रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। उनके बीच पूर्व की तरह यथास्थिति बनी रहने को लेकर समझौता करा दिया गया है। इलाके में शांति है। एहतियातन मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सौ लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें