फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मजदूरी करने गया युवक शनिवार को खेत में मृत पड़ा मिला। परिवार वालों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

गांव उगनापुर निवासी भगवानदीन का पुत्र 28 वर्षीय रामखिलावन शुक्रवार को गांव के ही रामनरेश के खेत में मजदूरी करने गया था। रामखिलावन ने कहा था कि खेत पर काम करने के बाद वह पत्नी नीतू को लेने जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव गुलेंदा गौंटिया स्थित ससुराल चला जाएगा। खेत स्वामी रामनरेश ने बताया कि शुक्रवार शाम उसने खीरे तुड़वाकर ट्राली में भरवा दिए थे। उसके बाद वह ट्राली लेकर मंडी चला गया। सभी श्रमिक अपने घर चले गए थे।
शनिवार सुबह रामनरेश का पुत्र राकेश खेत गया तो उसने चिरौंजीलाल के खेत की मेड़ के किनारे रामखिलावन का शव पड़ा देखा। राकेश की सूचना पर रामखिलावन के पिता भगवानदीन, भाई हंसराम, रामदेव मौके पर पहुंचे और शव उठाकर घर ले आए। रामखिलावन के पेट और हाथ में चोट के हल्के से निशान थे। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रामखिलावन की मौत से मां राजेश्वरी देवी, पत्नी नीतू, बहन सरोजा देवी का रो रोकर बुरा हाल है। रामखिलावन की एक पुत्री तीन वर्षीय आराध्या है। रामखिलावन के बड़े भाई हंसराम और रामदेव ने गांव के ही कुछ लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया है। हंसराम की पुत्री अन्नू ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके चाचा से कई बार झगड़ा कर चुके हैं और पहले भी हत्या का प्रयास कर चुके हैं। उन लोगों ने ही चाचा को मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामखिलावन के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
राजेंद्र बहादुर सिंह, थाना प्रभारी बंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें