फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण के दौरान कोटेदार के पुत्र और कार्डधारकों के बीच मारपीट

विज्ञापन
गांव दिउरिया गुटैया में कोटेदार की दुकान में टूटी पड़ी कुर्सी, मेज आदि। - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। राशन वितरण को लेकर हुए विवाद के बीच कोटेदार के पुत्र और कार्डधारकों के बीच मारपीट हो गई। महिला कोटेदार ने घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है तो दूसरे पक्ष के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव दिउरिया गुटैया निवासी उमेश कुमार ने बताया कि तीन मई को वह राशन लेने कोटेदार के यहां गए थे। कोटेदार उन पर शिकायत करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद कोटेदार के परिवार के अनुज गुप्ता, सुनीत गुप्ता लाठी लेकर आ गए और उनका सिर फोड़ दिया। जातिसूचक गाली गलौज भी किया।
उधर, कोटेदार कुसुमा देवी ने बताया कि तीन मई को वह अपने पुत्र अनिकेत राशन वितरण कर रही थीं। इस बीच गांव के ही उमेश, मुन्ना, बलवीर, लाला, रामसरन राशन लेने आए। उमेश के पांच यूनिट फीड थे, लेकिन वह छह यूनिट का राशन मांग रहे थे। मना करने पर उमेश उनके पुत्र अनिकेत को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उनके और पुत्र अनिकेत के साथ मारपीट की। अभद्रता करते हुए उनको बाल पकड़कर गिरा दिया और कुर्सी, मेज, सरकारी ई पॉश मशीन तोड़ दी। शोर मचाने पर लोग आए तो आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच कराई जा रही है। उमेश का मेडिकल कराया गया है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह, इंस्पेक्टर पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें