फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी व ठगी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक वकील व सफाई कर्मचारी नेता ने प्लाट दिलाने का झांसा देकर ओसीएफ कर्मचारी की विधवा से करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वकील को जेल भेज दिया। उस पर कई ठेका सफाई कर्मचारियों से स्थाई कराने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। उसके खिलाफ सदर के अलावा चौक कोतवाली और रामचंद्र मिशन थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली रामवती के पति श्यामलाल ओसीएफ में थे। रामवती ने शनिवार सुबह सदर बाजार कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें प्रदीप बाल्मीकि को नामजद किया गया है। रामवती के मुताबिक वह मकान बनाने के लिए प्लाट खरीदना चाहती हैं। किसी तरह इसकी जानकारी वकील प्रदीप बाल्मीकि को हो गई। उसने पहले रामवती को उनके पति की पेंशन पर बैंक से दो लाख रुपये का लोन दिलाया। इसके बाद प्लॉट दिलाने के बहाने करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वह काफी दिनों तक टहलाता रहा। उनके ज्यादा दबाव बनाने पर धमकाने लगा।
सदर कोतवाल केपी सिंह ने बताया कि प्रदीप बाल्मीकि वकील होने के साथ ठेका सफाई कर्मचारियों का नेता भी रहा। उसे लोग कई नाम प्रदीप नेता, जॉन रॉबर्टसन, प्रदीप, प्रदीप अनार्य और वकील नेता के नाम से जानते हैं। उसने रामवती के अलावा कई लोगों से रुपये ठगे थे। वह ठेका सफाई कर्मचारियों को स्थाई नियुक्ति कराने का झांसा देकर रुपये ठगता था। रामवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें