फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली बेटी से अवैध संबंधों में पत्नी बाधा बनी तो उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव में पति ने सिर्फ इसलिए पत्नी की हत्या कर दी क्योंकि वह सौतेली बेटी से अवैध संबंधों का विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। हत्या आरोपी की मां ने जो आरोप लगाए हैं वे सभ्य समाज को शर्मशार करने वाले हैं। आरोपी की मां के मुताबिक उसके बेटे की यह दूसरी शादी थी। महिला भी पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसकी एक बेटी है, जिससे उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। ये बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने एतराज जताना शुरू कर दिया, जिसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होने लगा। जब भी वह पति को सौतेली बेटी के साथ देखती थी तो आपा खो देती थी क्योंकि उसे दोनों के बीच अवैध संबंधों की जानकारी हो चुकी थी। इस पर वह पत्नी और बेटी की पिटाई करता था। जब वह बीच बचाव कराने जाती तो उसे भी पीटता था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह भी दोनों में इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। फिर शाम को दोनों में झगड़ा हुआ। इस पर आरोपी ने पत्नी की जमकर पिटाई की थी। मां बचाने आई तो उसे भी धक्का दे दिया था। आरोपी की मां के मुताबिक झगड़े के बाद रात में किसी समय बेटे ने गला दबाकर बहू की हत्या कर दी। फिर रात करीब दो बजे शव पिकअप में लादकर ठिकाने लगाने निकल गया। किसी को शक न हो इसलिए सौतेली बेटी के साथ ही दोनों बेटों को भी साथ में बैठा लिया। इससे पहले की शव ठिकाने लगाकर फरार हो पाता पुलिस ने उसे देख लिया, जिससे उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।
सीओ सदर परमानंद पांडेय के मुताबिक गांव में लोगों से पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी में झगड़े की वजह उसकी सौतेली बेटी थी। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। हालांकि बेटी ने पूछताछ के दौरान इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से हुई मौत की पुष्टि
एसओ मदनापुर धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की वजह हैंगिंग आई है। प्रतीत होता है कि दोनों में झगड़े के बाद महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली होगी। शव को देखकर पति घबरा गया हो और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नदी में फेंककर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें