फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल जलने पर दो गांवों के लोगों में चलीं लाठियां, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। गेहूं की फसल में आग लगने पर हुए विवाद में दो गांवों के तीन दर्जन से अधिक लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। खुदागंज पुलिस ने पांच और बीसलपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना खुदागंज क्षेत्र गांव भरतापुर निवासी रामभरोसे, नन्हे, चंद्रपाल, मेघनाद, सोहनलाल, विनोद की गेहूं की फसल थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव जैतीपुर के रकबे में है। रामभरोसे के खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलते देख गांववाले बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए, लेकिन आग उग्र होने पर नन्हे, चंद्रपाल, मेघनाद, सोहनलाल, विनोद व थाना बीसलपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी प्रतिपाल सिंह के खेत में पहुंच गई। जिससे पलक झपकते ही लगभग दस बीघा फसल जल गई। आग बुझाने गांव मीरपुर के लोग भी आ गए। दोपहर 12 बजे से लगी आग पर एक बजे तक काबू किया जा सका। गांव मीरपुर के प्रतिपाल सिंह ने भरतापुर के नरेश, रमनपाल पर आग लगाने का आरोप लगाया तो नरेश बोला- जितेंद्र सिंह ने आग लगाई है। उनमें विवाद बढ़ा तो दोनों गांवों के तीन दर्जन से अधिक लोगों के बीच लाठी डंडे चले और दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग की। मारपीट में संजीव, विजय, गंगाश्री समेत दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। खुदागंज पुलिस ने संजीव की तहरीर पर गांव मीरपुर निवासी जितेंद्र सिंह, नरेश सिंह, राजेश सिंह, जसवीर सिंह, ओमवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं बीसलपुर पुलिस ने प्रतिपाल की तहरीर पर गांव भरतापुर के नरेश, रमनपाल, माखनलाल, विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें