फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। कोटेदार के पिता रामासरे की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रामादेवी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन

रामादेवी ने बताया कि उनका पुत्र ओमेंद्र कोटेदार है। ओमेंद्र दिव्यांग है, इसलिए कोटे की देखरेख उनके पति रामासरे करते थे। आरोप लगाया कि प्रधान रविंद्र वर्मा पति को प्रताड़ित करते थे। उसने कई बार सप्लाई ऑफिस में ओमेंद्र की शिकायत करवाई। प्रधान के घर पर रविवार शाम छह बजे रामासरे का रविंद्र, दयाराम, जोगेंद्र, अंगदराम, वीरेश से विवाद हुआ था। यह लोग एक क्विंटल राशन और 50 लीटर मिट्टी का तेल मांग रहे थे। इन लोगों ने रामासरे से कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वह कोटा निरस्त करा देंगे। मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित रामासरे घर आकर कमरे में अकेले लेट गए। रामासरे जिस कमरे में लेटे थे, उसमें दरवाजा नहीं है। इसी का फायदा उठाकर रात में आरोपियों ने रामासरे की हत्या कर शव साड़ी से फंदे पर लटका दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें