फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड पर चलाई गोली बुजुर्ग महिला को लगी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर। क्षेत्र के गांव बरीखास में सुबह करीब 11 बजे एक सांड को भगाने के दौरान चलाई गई गोली से 60 वर्षीय रामादेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वृद्धा के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली के छर्रे लगने से गांव के रामकुमार पाल की भैंस भी चोटिल हो गई। वहीं, आरोपी की पत्नी का कहना है कि उसके पति अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर खेतों की ओर गए थे। जहां एक सांड़ वृद्ध रामादेवी पर दौड़ पड़ा। उन्हें बचाने के लिए गोली चलाई जो रामादेवी को धोखे से लग गई। इधर, थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के जरिये सूचना मिली है कि एक व्यक्ति ने सांड़ पर गोली चलाई थी। जो वृद्ध रामादेवी को लग गई है। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें