फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जुआरी बताकर युवक को पकड़ा, छोड़ने के लिए पांच हजार ! वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जुआ खेलने के आरोप में पकड़ने के बाद चौकी अजीजगंज पुलिस ने थाने लेकर उसे बुरी तरह पीट दिया। फिर छोड़ने के लिए उससे हजारों रुपये भी ले लिए। युवक ने ऐसे आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। जोकि वायरल होने पर अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सीओ सिटी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी निवासी विक्की का सोशल मीडिया पर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में उसका कहना है कि मजदूरी करता है। शनिवार शाम कॉलोनी के मैदान के पास ठेला लेकर आया था। यहां से चौकी अजीजगंज पुलिस उसे और अन्य चार-पांच लोगों को पकड़कर ले गई। चौकी पर पुलिस ने उस पर जुआं खेलने का जुर्म कबूल करने का दबाव बनाया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो दरोगा ने उसे बुरी तरह पीटा। पिटाई से उसके दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने उसे पांच हजार रुपये सुविधा शुल्क लेकर छोड़ भी दिया। उधर, चौकी प्रभारी अजीजगंज नासिर खान ने बताया कि आरोपी को जुआ खेलते पकड़ा था। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वह उन पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहा है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

अजीजगंज चौकी पुलिस पर आरोप लगाते हुए युवक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उस मामले की जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश त्रिपाठी, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें