फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्रिया कलां। अवैध कब्जा हटवाने गई कांट पुलिस की टीम पर गांव के कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। बाद में थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के गांव पल्हौरा गांव में चकबंदी चल रही है। पल्हौरा गांव के पास से होकर गुजर रहे कांट रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। इसलिए कुछ ग्रामीण अपनी जमीन बचाने के लिए अपने खेत में रोड किनारे निर्माण करा रहे हैं। इसमें कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। पुलिस के मुताबिक पल्हौरा निवासी प्रदीप त्रिवेदी का गाटा संख्या 797 का रकबा खतौनी में ढाई बीघा है। आरोप है कि उन्होंने साठगांठ करके अपने खेत से सटी ग्रामसभा की करीब 1.5 बीघा जमीन अवैध कब्जा कर लिया है। सोमवार को उन्होंने निर्माण के लिए नींव भरवाना शुरू किया था। पुलिस के मुताबिक प्रदीप के निर्माण करने से पड़ोसी धनपाल आदि के आने जाने का रास्ता बंद हो रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत चौकी कुर्रिया कलां पुलिस से की। इस पर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पुलिस कर्मियों को लेकर निर्माण रुकवाने मौके पर पहुंचे। आरोप है कि प्रदीप व परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे चौकी इंचार्ज और उनके साथी पुलिस कर्मियों को मौके से भागना पड़ा। फिर वायरलेस पर सूचना देकर कांट थाने से पुलिस बुलाई गई। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के दो लोगों को पकड़कर थाना कांट ले गई। प्रदीप पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से अभद्रता की थी।
गांव में चकबंदी चल रही है। सोमवार को राजस्व टीम की गैर मौजूदगी में कुछ लोगों ने निर्माण शुरू कर दिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर रुकवा दिया। पुलिस पर पथराव की बात गलत है। - डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें