फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने लेखपाल को सरेराह पीटा, बाइक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। लेखपाल ने एक युवक पर रास्ते में घेरकर पीटने और बाइक तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जनपद जालौन के कस्बा उरई निवासी नीरज वर्मा पुवायां तहसील में लेखपाल हैं। वह पुवायां कस्बे में किराए के मकान में रहते हैं। नीरज वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात वह बाइक पर मोहल्ला तरती बाजार से होकर जा रहे थे। रास्ते एक युवक ने उनकी बाइक रोक ली और खुद को वकील बताते हुए गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और बाइक तोड़ दी। उन्होंने मामले की सूचना एसडीएम को दी, जिसके बाद पुलिस पहुंच गई। आरोपी पुलिस के सामने भी गाली गलौज करता रहा और उन्हें जान से मार देने की धमकी दी। आसपास के लोग मौके पर जुटे तो आरोपी जान से मार देने की धमकी देता हुआ अपने घर के अंदर चला गया। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें