शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला छोटा ककरा में बनी एक हौदिया में एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक नशे का आदी बताया जाता है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला छोटा ककरा में बनी एक हौदिया में शाम करीब 5:30 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर चौक कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान खुर्शीद उर्फ चंदा निवासी मोहल्ला मदराखेल के रूप में हुई। उसकी पत्नी शबनम और बहनोई रईस ने उसकी शिनाख्त की। चौकी प्रभारी पाकड़ अमित चौहान ने बताया कि परिवारवालों के मुताबिक युवक नशे का आदी था। इधर-उधर घूमता रहता था।