फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चिन्मयानंद की फिर बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

Thu, 19 Sep 2019 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने ही कॉलेज की एलएलएम की छात्रा के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद की बुधवार शाम को फिर अचानक तबीयत बिगड़ गई, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वार्ड नंबर आठ में उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को पीड़ित छात्रा के कोर्ट में बयान होने के बाद गिरफ्तारी की अटकलों के बीच रात को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार किया। इसके बाद मंगलवार को भी उनकी तबीयत दो बार बिगड़ी लेकिन डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को नार्मल किया।

मंगलवार रात को लग रहा था कि उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ेगा लेकिन स्थिति नार्मल हो गई। बुधवार शाम करीब सात बजे अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और इस बार उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा। वार्ड नंबर आठ में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर केसी वर्मा, डॉ. एपी आर्या व एमएल अग्रवाल ने बताया कि उन्हें हाइपर टेंशन, लो बीपी, लो शुगर और कमजोरी होने के कारण यहां भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


छात्रा के घर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
छात्रा और उसके पिता की मांग पर उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। घर के बाहर दो दरोगा और चार कांस्टेबल को तैनात किया गया है, वहीं छात्रा और उसके पिता के साथ सुरक्षा के तौर पर एक महिला और दो पुरूष पुलिस सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

छात्रा की सहेलियों से एसआईटी ने की पूछताछ
पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसआईटी ने बुधवार को पीड़ित छात्रा की सहेलियों को बुलाया और उनसे छात्रा के संबंध में पूछताछ की। करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ में एसआईटी ने छात्रा और उसके दोस्त संजय को लेकर कई तरह के सवाल-जवाब किए। पूछताछ के बाद सहेलियों को जाने दिया गया। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर एसएस कॉलेज के प्राचार्य अवनीश मिश्रा को पुलिस लाइन में एसआईटी ने पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे देर शाम तक पूछताछ होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें