फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाईयों ने लाखों का माल उड़ाया,नामजद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्रवार की रात गांव के ही दो सगे भाई बिना दरवाजे के घर में घुसकर लाखों की नकदी और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। इस दौरान गृहस्वामी के जाग जाने और पीछा करने पर उन्होंने उसे पीट दिया। गृहस्वामी ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती भौंती निवासी सूरजपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने घर में सो रहा था। उसके परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए थे। रात्रि करीब एक बजे आहट पर उसकी आंख खुल गई। तब उसने देखा कि उसके गांव के ही शरदवीर व मदनपाल (सगे भाई) संदूक से सोने-चांदी के जेवर, तीन लाख रुपये और कीमती कपड़े निकाल कर ले जा रहे हैं। उसने शोर मचाते हुए पड़ोसी रतीराम के साथ उनका पीछा किया। तभी वह उसके साथ मारपीट कर भाग गए। थाना इंचार्ज सुधाकर पांडेय ने बताया कि घटना की सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया जाएगा।
तिलहर। निगोही विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव महमदपुर निवासी भगवान दास और पुदीना के उपभोक्ता लल्ली देवी के निजी नलकूप के ट्रांसफॉर्मर गांव महमदपुर में एक ही पोल पर रखे हुए थे। 18 अगस्त को चोरों ने ट्रांसफॉर्मर व केबल को चुरा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें