फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर गोरखपुर की महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के गांव चिनौर में कुछ लोगों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। महिला को कमरे में बंद करके भी पीटा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कैंट चौकी ले आई। जहां देर शाम पूछताछ के दौरान पता चला कि वह गोरखपुर की रहने वाली है और घर वालों से झगड़कर भाग आई थी और भीख मांगकर गुजारा कर रही थी। पुलिस ने उसे गोरखपुर जाने वाली ट्रेन पर बैठा दिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह चिनौर गांव में एक महिला घूम रही थी। तभी कुछ लोगों ने बच्चा चोर का हल्ला मचाते हुए महिला को पकड़ लिया। महिलाएं-पुरुष काफी संख्या में आ गए और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और वहां भी उसे पीटा। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी कि बच्चा चोर महिला को पकड़ा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस के सामने भी उसकी पिटाई कर दी। बमुश्किल पुलिस ने उसे ग्रामीणों से छुड़वाया और कैंट चौकी लेकर पहुंची। यहां उससे पूछताछ की गई। महिला ने बताया कि वह गोरखपुर की रहने वाली। उसका परिवार में झगड़ा हो गया था। वह ट्रेन से यहां शाहजहांपुर आ गई और यहीं चार-पांच दिन से भीख मांग कर पेट पाल रही थी।
महिला गोरखपुर की थी, परिवार वालों से झगड़ा होने पर नाराज होकर आ गई थी। भीख मांगकर पेट पाल रही थी। उसे गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में बैठाकर घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

किरनपाल सिह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली
महिला गोरखपुर की बताई गई है, वह घर से झगड़कर आ गई थी। बच्चा चोर समझकर महिला की पिटाई करने वालों की जांच-पड़ताल कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें