फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के तीन लाभार्थियों से 1.05 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। आवास योजना के तीन लाभार्थियों के तीन लाभार्थियों से 1.05 लाख रुपये ठगे जाने के मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी कल्लू ने पुलिस को बताया कि उसके नाम आवास स्वीकृत हुआ था, जिसकी धनराशि उसके बैंक खाते में आई थी। गांव सतवां बुजुर्ग के एक व्यक्ति ने सरिया, सीमेंट देने के नाम पर उससे 35 हजार रुपये निकलवा लिए। इसके अलावा शकील और रामस्वरूप से भी 35-35 हजार रुपये ले लिए गए। अब आरोपी सरिया, सीमेंट देने से मना कर रहा है और रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। पीड़ितों ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें