फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती समेत चार लोगों पर जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। विदेश भेजने के मामले में जालसाजी का शिकार हुई महिला ने पति को बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ सिंधौली थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव महासिर निवासी सर्वजीत कौर ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसके घर आए चार लोगों ने रिश्तेदारी निकालते हुए खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर उसके पति अवतार सिंह का इंग्लैंड के लिए वीजा बनवा दिया। जिसके बदले उन लोगों ने दो बार में दस लाख रुपये की रकम ली थी। आरोप है कि उसके पति को इंग्लैंड न भेजकर उन लोगों ने यूक्रेनभेज दिया। महिला ने बताया कि वहां पर उसके पति को बंधक बनाकर रखा गया है। कुछ दिन तक तो उसका उसके पति से मोबाइल पर संपर्क होता रहा, लेकिन पिछले काफी समय से वह भी बंद है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बलवीर सिंह, प्रदीप सिंह निवासी गांव मुकरमपुर थाना रोजा व कुलवीर सिंह, सुखमीत कौर पत्नी कुलवीर सिंह निवासी गांव फतुहाबाद, थाना मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी के खिलाफ जालसाजी व बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें