फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, गला दबाकर हत्या की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव महमदपुर निवासी 42 वर्षीय रामदास का शव रविवार सुबह गांव के अंदर खाली जगह में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक की मां चित्रा देवी ने बताया कि उसका बेटा रामदास गांव दिवैयापुर निवासी साहब सिंह के यहां खेती-बाड़ी का काम बतौर मजदूर देखता था। शनिवार शाम को वह दिवैयापुर से घर आया था। देर शाम को वह घर से बिना बताए निकल गया। रविवार सुबह चार बजे जब लोग टहलने के लिए निकले तो देखा कि उसका शव गांव के अंदर जगदीश के मकान के सामने खाली पड़ी जमीन में पड़ा था। गले में खरोंच के निशान बने हुए थे। मां ने बेटे की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां चित्रा देवी, बड़े भाई बजरंगी, छोटे भाई मौजीराम के साथ रहता था। वह अविवाहित था। वहीं पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक उसकी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मां चित्रा ने रंजिशन हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर भाई की ओर से दी गई है।
जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील शर्मा, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें