मिर्जापुर। गोली लगने से घायल युवक बरेली स्थिति एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। भाई ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी बताया जा रहा है।
मालूम हो कि गंगा के खादर में बसे ग्राम मोहकमपुर महोलिया निवासी गेंदन लाल के पुत्र पिंटू यादव ने शनिवार को दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार सुबह उसका भाई 27 वर्षीय बबलू खेत में जंगली गायों से फसल की रखवाली करने गया था। तभी गांव के अरविंद ,लालू व संतोष उर्फ पिंटू और रामकृष्ण उर्फ बबलू निवासी ग्राम शरीफपुर मंझा ने घेर लिया और जान से मारने की नियत से उन लोगों ने बबलू पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर वह मौके पर गया, तब उसका भाई बेहोश पड़ा था। उसने घटना की सूचना 100 डायल पुलिस को दी। पुलिस ने बबलू को सीएचसी जरीनपुर भेजा। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन हालत और बिगड़ने पर यहा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बरेली ले गए जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
घायल युवक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की खेतीवाड़ी के विवाद से लेकर प्रेम प्रसंग तक के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
सुधाकर पांडेय थानाध्यक्ष
मिर्जापुर