फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पर इंटर के छात्र की पिटाई का आरोप, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। श्री लटूरीलाल इंटर कॉलेज के कक्षा 12 केे छात्र ने कॉलेज के ही टीचर पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर दी गई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि प्रधानाचार्य ने मामले को प्रबंध समिति के समक्ष रखने की बात कही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शंकरपुर पिटरहाई निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि वह श्री लटूरी लाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। 21 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद वह गेट पर अपनी साइकिल लेकर बाहर जा रहा था, तभी उसकी साइकिल, दूसरे छात्र के लग गई। उसने कॉलेज के टीचर से शिकायत कर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर टीचर ने वीरेंद्र प्रताप सिंह को पकड़कर डंडे से मारना शुरू कर दिया। आरोप है कि टीचर ने उसे ग्राउंड में लाकर भी पीटा। पीड़ित छात्र ने बताया कि टीचर का थप्पड़ कान पर लगने से उसे दो दिन तक सुनाई नहीं दिया। आरोपी टीचर ने शिकायत करने पर कॉलेज से निकलवा कर भविष्य खराब करने की धमकी दी। प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले को प्रबंध समिति के समक्ष रखा जाएगा। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह बताया कि मामले की तहरीर मिली है। दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें