फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव पसियाखेड़ा निवासी शहफुद्दीन ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की शाम पांच बजे उसके बच्चों और गांव के ही कुछ अन्य लोगों के बीच खेत पर कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर हनीफ, मुस्तकीम, नाजिम, हसन एक राय होकर उसके घर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में मौजूद महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। आरोपी उस पर 19 अगस्त तक समझौता करने की बात कहते हुए दबाव बनाए रहे, जिस कारण वह रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सका। पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें