फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी को थप्पड़ जडने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार देने से हंगामा हो गया। सफाई कर्मचारी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। जब यह मालूम हुआ कि थप्पड़ मारने का आरोपी एक जनप्रतिनिधि का रिश्तेदार है तो मामला सुलह-समझौते पर आ गया। कोतवाली में दोनों पक्षों की वार्ता के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के महिला वार्ड में एक सफाई कर्मचारी वार्ड का गेट बंद करके सफाई कर रहा था। उसी समय उस वार्ड में भर्ती एक मरीज से मिलने उसके रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य अपने तीन साथियों के साथ आ गए। रिश्तेदार ने सफाई कर्मचारी से गेट खोलने का कहा। उसने सफाई हो जाने के बाद खोलने को कहते हुए उन्हें बाहर बैठा दिया। सफाई पूरी होने के बाद सफाई कर्मचारी ने दरवाजा खोला। आरोप है कि उसी समय मरीज के रिश्तेदार ने सफाई कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा हो गया। जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज घनश्याम शर्मा पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि उसने साथ के तीन लोग भाग गए। इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी इकट्ठा होकर प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी की ओर से मामले की तहरीर दी गई। इसी बीच आरोपी जिला पंचायत सदस्य के रिश्तेदार जनप्रतिनिधि तक मामला पहुंचा तो दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और एक-दूसरे की गलती को क्षमा करते हुए दोनों पक्ष सुलह-समझौते को राजी हो गए। समझौते के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी के थप्पड़ मारने का मामला सामने आया था। जिसमें दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में वार्ता हुई और इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और अपने-अपने घर को चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश शर्मा, कार्यवाहक प्रभारी चौक कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें