फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला ने तोड़ा दम, जलाकर मार डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव हरिहरपुर निवासी सर्वेश की पत्नी 38 वर्षीय रेनू ने सोमवार को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव कुतुआपुर निवासी कलक्टर ने बताया कि उसने बेटी रेनू की शादी 18 वर्ष पहले गांव हरिहरपुर निवासी सर्वेश से की थी। शादी के बाद से ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर बेटी पर दबाव बनाने लगे। इस दौरान उसकी बेटी को सर्वेश से तीन बेटे और दो बेटियां हुईं। शादी का लंबा समय गुजर जाने के बाद भी ससुराल वालों ने एक लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर 15 जुलाई को ससुरालियों ने बेटी को मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। सूचना पर वह गांव पहुंचा तो बेटी के ससुराल वाले नहीं मिले, वह खुद बेटी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। सोमवार सुबह बेटी ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें