फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अवनीश मिश्रा ने पुलिस को बताया है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। 22 जुलाई को खुटार निवासी अब्दुल जब्बार ने अपनी फेसबुक आईडी और 20 जुलाई को निसार रजा उर्फ बबलू ने अपनी फेसबुक आईडी से उसके साथ ही विमलेश गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष कमल दीक्षित, गो रक्षा दल के ब्लॉक अध्यक्ष सचिन मिश्रा और आरएसएस के लिए बहुत ही अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए पोस्ट डाली। इससे उसके और अन्य सम्मानित नागरिकों को काफी मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उसे उक्त लोगों से जान का खतरा भी है। पुलिस ने अवनीश मिश्रा की तहरीर पर उक्त के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें