पुवायां। गांव सिंघापुर पनई क्षेत्र के लेखपाल किशनलाल ने पुलिस को बताया कि गांव सिंघापुर पनई की गाटा संख्या 164 देवस्थान, गाटा संख्या 127 खाद के गड्ढे राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं और उक्त भूमि श्रेणी छह की है, जो सार्वजनिक उपयोग की है। गांव के लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत अधिकारियों से की थी। जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर जांच की और कई बार पैमाइश कर अवैध रूप से काबिज गांव सिंघापुर के तौलेराम, वेदप्रकाश, दामोदर से अवैध कब्जा हटाने को कहा लेकिन उक्त ने कब्जा नहीं छोड़ा। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर तौलेराम, वेदप्रकाश, दामोदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।