फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक में चोरों ने हाथ साफ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही (शाहजहांपुर)। थाने से चंद फलांग की दूरी पर चोरों ने शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक की शाखा में हाथ साफ कर दिया। यहां लॉकर तोड़कर चोर 1.25 लाख से ज्यादा की रकम उड़ा ले गए। चोर रोशनदान की ग्रिल काटकर बैंक में घुसे थे। शनिवार सुबह एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है। शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

निगोही कस्बे में शाहजहांपुर-पीलीभीत हाईवे पर थाने से करीब 50 कदम की दूरी पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक करी ब्रांच है। रोजमर्रा की तरह शुक्रवार शाम काम निपटाने के बाद ब्रांच बंद कर शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार, कैशियर अनिल कुमार सिंह और स्टाफ के लोग यहां से चले गए। ब्रांच की एक चाबी शाखा प्रबंधक पर और एक कैशियर पर रहती है। शनिवार सुबह करीब 9:40 बजे कैशियर अनिल कुमार सिंह बैंक पहुंचे। ताले खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा की सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखा लॉकर टूटा था और उसमें से नकदी गायब थी। उन्होंने तुरंत ही ब्रांच मैनेजर को सूचना दी। ब्रांच मैनेजर ने चोरी के बारे में रीजनल मैनेजर को बताया। इसके बाद वह थाने पहुंचे। बैंक में चोरी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे और मुआयना किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि लॉकर में रखे एक लाख 25 हजार पांच सौ 74 रुपये चोरी हुए हैं। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामले में जांच की जा रही है। कुछ क्लू मिले हैं। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। लॉकर की एक चाबी शाखा प्रबंधक और एक कैशियर के पास रहती है। दोनों चाबियां लगाने पर ही सेफ खुलती है। सेफ का दरवाजा टूटा नहीं है। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिनेश त्रिपाठी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें