फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर जा रही किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। खेत पर काम कर रहे परिवार के लोगों के लिए चाय लेकर जा रही एक किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे उसके परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। वह परिवार के लोगों के लिए चाय लेकर खेत पर जा रही थी। रास्ते में गांव का ही गौरव पहले से घात लगाए बैठा था। आरोप है कि गौरव ने उसे दबोच लिया और शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देता हुआ गन्ने के खेत में खींच ले गया। आरोपी ने उससे अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे थाना सिधौली के एक व्यक्ति ने ललकारा तो आरोपी मौके से भाग निकला। उसने खेत पर जाकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें