फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुटार बैंक डकैती खुली चार बदमाश पकड़े गए

Fri, 20 Feb 2015 12:35 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार थाना क्षेत्र में हरनहाई में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई डकैती का खुलासा बृहस्पतिवार को पुलिस ने कर दिया। लूट करने वाले चार बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि इसका सरगना अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को बदमाशों के पास से 1.15 लाख रुपये, इनोवा कार, रिवाल्वर, कट्टा एवं कारतूस बरामद हुए हैं। लूट का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी राजेंद्र प्रसाद सिंह यादव ने कहा कि बैंक डकैती के खुलासे के लिए एसएसपी के निर्देशन में क्राइम ब्रांच सहित चार  टीमें लगी थीं। एटीएम में लगे कैमरे में दो बदमाशाें की फोटो मिलने पर तय हो गया था कि अपराधी जिले के नहीं हैं। अपराधी पंजाब क्षेत्र के रहने वाले नजर आ रहे थे। इसी दौरान बंडा थाने में तैनात आरक्षी विजयभान यादव ने पता लगाया कि पंजाब के रहने वाले सभी बदमाश हजारा स्थित गुरुनानक फार्म में रहने वाले मंदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के यहां थे, क्योंकि मंदीप सिंह का बहनोई जिला बरनाला पंजाब का रहने वाला है।
इसके लिए खुटार और बंडा पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच को पंजाब भेजकर बदमाशों की खोजबीन कराई। वहां पता चला कि बदमाश मंदीप सिंह, निशांत सिंह अपने तीन साथियों के साथ प्रदेश में ही कहीं पर दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए आए हैं। यह भी पता चला कि बदमाश क्षेत्र में ही हैं और चकदाह पुल की ओर जा रहे हैं। इस पर बंडा एवं खुटार सीमा पर स्थित चकदाह पुल के आसपास पुलिस टीमों ने इनोवा में सवार बदमाशों को पकड़ लिया। इसमें एक अभियुक्त भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों में मंदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, निषांत सिंह पुत्र गुरुबक्श सिंह, अमन दीप सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह, निर्मल सिंह पुत्र गज्जन सिंह शामिल हैं। वहीं सरगना इंद्रजीत सिंह पुत्र जरनेल सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। वह पहले फौज से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन

बैंक डकैती के खुलासा करने में सहयोग करने वाले आरक्षी विजयभान यादव को एसपी ने पांच हजार रुपये नगद और प्रशस्ति पत्र दिया। पूरी टीम को आईजी बरेली ने 15 हजार एवं डीआईजी ने 10 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें