फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से भागे चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। थाने से भागे चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिडरिया स्थित सौर ऊर्जा प्लांट से 19 मार्च को 80 मीटर केबल चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने कालिया उर्फ कालिका को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दस अप्रैल की सुबह शौच जाने के बहाने कालीचरण थाने की दीवार फांद कर फरार हो गया था। तभी उसकी पुलिस को तलाश थी। एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी और जलालाबाद सीओ मस्सा सिंह के निर्देशन में पांच पुलिस बनाई गई थीं। अल्हागंज थाना प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने पुलिस टीम के साथ कालिया उर्फ कालिका को ग्राम गढ़ी के जंगल में सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। कालिया पर अल्हागंज थाने में पहले से कई मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें