फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने समर्थकों संग थाना घेरा, 45 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने बिना लाइसेंस के मीट का कारोबार करने के शक में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने समर्थकों के साथ जाकर थाने का घेराव किया। सपा कार्यकर्ताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक और सपा जिलाध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी थाने जा पहुंचे। लाइसेंस दिखाने पर दोनों कारोबारियों को छोड़ दिया गया। देर शाम सपा जिलाध्यक्ष समेत 45 लोगों के खिलाफ थाना रामचंद्र मिशन में लॉकडाउन के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने तारीन गाड़ीपुरा और चमकानी गाड़ीपुरा के दो लोगों को बिना लाइसेंस के मीट बेचने के शक में पकड़ लिया था और थाने ले आए थे। रात में इसकी जानकारी मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष ने प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला से फोन पर वार्ता की। तब पुलिस ने जांच के बाद दोनों को छोड़ देने का आश्वासन दिया। शनिवार सुबह जब पुलिस ने दोनों कारोबारियों को नहीं छोड़ा तो सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खां अपने समर्थकों के साथ थाने जा पहुंचे और पुलिस के विरोध में नारेबाजी करने लगे। उन्होंने थाना पुलिस पर बेवजह मीट कारोबारियों को परेशान करने का आरोप लगाया। इसे लेकर प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला की उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी प्रवीन कुमार थाने पहुंच गए। उनके बात करने पर सपा जिलाध्यक्ष दोनों कारोबारियों को अपने साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे। सीओ के कहने पर कारोबारियों ने अपना लाइसेंस दिखाया, जो 31 दिसंबर तक वैद्य था। लाइसेंस दिखाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। इसके बाद सपाई शांत होकर चले गए।
मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में बिना लाइसेंस के मीट बेचे जाने की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया था। उस वक्त दोनों लाइसेंस नहीं दिखा पाए थे। इसीलिए उन्हें थाने लाया गया। लाइसेंस दिखाए जाने पर दोनों को छोड़ दिया गया। दीपक शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक थाना राम चंद्र मिशन
विज्ञापन

प्रशासन के आदेश के बाद ही मीट की दुकानें खुली हैं। थाना राम चंद्र मिशन पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों मीट कारोबारियों के पास लाइसेंस था। इसके बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ कर थाने ले आई थी और बेवजह कार्रवाई की तैयारी कर रही थी। इसी के चलते थाने पहुंचकर विरोध जताया गया।तनवीर खां, जिला अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, शाहजहांपुर।
गौकशी के 16 आरोपियों के खिलाफ हो चुकी है गैंगस्टर की कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र मिशन दीपक शुक्ला ने बताया कि हाल ही में गौकशी के 16 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गौकशी के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें