फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस करते हुए रुपये लुटाने को विरोध करने पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। सोमवार देर रात क्षेत्र के गांव बझेड़ा महुआ डांडी के मंझरा कैथा की मड़ैया में डीजे पर रुपये लुटाने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट करते हुए अपने साथ खींचकर ले जाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव के धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके बच्चों ने होली मिलन कार्यक्रम में घर के बाहर डीजे लगवाया था। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के रनवीर, रजनेश, मान सिंह, गजनेश व पुष्पेंद्र अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां आए और नाचते हए रुपये लुटाने लगे। जब बच्चों ने मना किया तो गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और खींचते हुए ले जाने लगे। इस बीच हमलावरों ने कई फायर भी किए, जिससे भगदड़ मच गई। अन्य गांववालों के आने पर हमलावर भाग निकले।
कोतवाल रवि कुमार ने बताया कि पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और रनवीर, रजनेश व पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे, दो खोखे व एक कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें