फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए युवती पहुंची प्रेमी के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। परिवार के लोगों के शादी के लिए तैयार नहीं होने पर युवती सोमवार को खुद ही प्रेमी के घर जा पहुंची। इससे प्रेमी के घर खलबली मच गई। युवती के पिता की सूचना पर पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले आई। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलकी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी से कहा था कि वह उसके पुत्र की शादी करा दे तो वह अपनी पुत्री की शादी उसके पुत्र से कर देगा। जानकारी लड़की को हुई तो वह पड़ोसी युवक के घर आने जाने लगी। दोनों के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। युवती का पिता अब पड़ोसी युवक से पुत्री की शादी करने से मना कर रहा था। इससे नाराज युवती सोमवार शाम प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी। इससे प्रेमी के घर खलबली मच गई।
जानकारी पाकर युवती के पिता ने पुलिस को सूचना देकर पड़ोसी युवक और उसके परिवार के लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के साथ ही उसके प्रेमी और परिवार के लोगों को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवती ने बताया कि वह स्वेच्छा से प्रेमी के घर गई थी और शादी कर प्रेमी के साथ ही रहेगी। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि तहरीर दी गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें