फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। यहां कस्बे की एक कॉलोनी में पति को प्रेमिका के साथ देख लेने का विरोध करना पत्नी को महंगा पड़ गया। पति ने गला दबाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। चीख सुनकर पहुंचे मोहल्ले के कुछ लोगों ने उसे बचा लिया। गुस्सा ठंडा होने पर पति ने पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे की एक कॉलोनी निवासी शादीशुदा सरकारी कर्मचारी का अपने ही विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिला से संबंध हो गए। बुधवार रात महिला अपने प्रेमी के घर आ गई। दोनों लोग अलग कमरे में थे। रात में करीब एक बजे पत्नी की आंख खुली तो उसे पति के कमरे में आहट सुनाई दी। इस पर उसने दरवाजा खुलवाया। पति के साथ दूसरी महिला देख उसका पारा हाई हो गया। उसने विरोध करना शुरू किया तो पति हावी होने लगा। शोर शराब सुनकर कॉलोनी के और लोग भी बाहर आ गए। इतने में प्रेमिका चुपचाप चली गई। वहीं कॉलोनी में सरेआम बेइज्जती होते देख युवक गुस्से में आ गया और उसने पत्नी की पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की नियत से उसका गला दबा दिया, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। रात में ही महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष अशोकपाल ने बताया कि थाने पर इस संबंध में कोई सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें