ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में चल रही चौढे़रा क्रिकेट प्रीमियर लीग में खेलते खिलाड़ी। स्रोत : संस्था
रोजा। ब्लाॅक भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा में चल रही क्रिकेट प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। चौढ़ेरा और बाडीगांव ने मैच जीत लिए।
पहला मैच लालबाग क्रिकेट क्लब व चौढ़ेरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। चौढ़ेरा क्रिकेट क्लब ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 124 रन बनाए। इसके जवाब में लालबाग क्रिकेट क्लब 85 रन ही बना पाई। चौढ़ेरा क्रिकेट क्लब से हिमांशु ने शानदार गेंदबाजी कर तीन विकेट झटके और 26 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बाडीगांव क्रिकेट क्लब व नवादा क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। बाडीगांव क्रिकेट क्लब की तरफ से शहबाज व गुलफाम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट से मैच जीत लिया। बाडीगांव की तरफ से शहबाज ने 46 रन बनाए और एक विकेट लिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
राहुल वर्मा व राजीव वर्मा ने अंपायरिंग की। संजीव वर्मा ने स्कोरिंग का जिम्मा उठाया। रजीज, मनोज, संजीव वर्मा, संजय, अतुल, वीरू, हिमांशु शर्मा, शिवम आदि मौजूद रहे।