फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : मतीन की गेंदबाजी ने दिलाई हांडा-11 को जीत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में विजेता टीम को ​'शील्ड देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शहीद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में हांडा-11 ने फरीद अकादमी को 38 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मतीन की बेहतरीन गेंदबाजी से हांडा-11 ने लक्ष्य का बचाव किया।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज के मैदान पर हांडा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। फैज ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली। नीतीश ने 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीद अकादमी की टीम 121 रन बना सकी। अनुज सक्सेना ने 34 रन बनाए। हांडा इलेवन के गेंदबाज मतीन ने दो विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच मतीन को चुना गया। विजेता टीम को नकद पुरस्कार भी दिए गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने शील्ड देकर सम्मानित किया। आयोजक मयूर खन्ना ने आभार जताया।
000
000
अजीत की गेंदबाजी के दम पर एसएसएलसी-11 ने दर्ज की जीत



शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में सातवें दिन विधि महाविद्यालय की टीम एसएसएलसी-11 ने सात विकेट से जीत दर्ज की। अजीत ने शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन




टॉस जीतकर स्वामी धर्मानंद कॉलेज की टीम एसडीएस-11 का प्रदर्शन काफी खराब रहा। टीम 10.5 ओवर में मात्र 62 रन पर आउट हो गई। गेंदबाज अजीत ने पांच विकेट लेते हुए मात्र दस रन दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएलसी-11 की टीम ने छह ओवर में चार विकेट खोकर 65 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अजीत कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।



डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ.अंकित अवस्थी ने कमेंटरी की। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो. आदित्य सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. शालीन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में विजेता टीम को 'शील्ड देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव। स्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें